Health and Fitness News in Hindi

सर्दियों में खाये येसब्जियां, अंदर से शरीर रहेगा गर्म, सर्दी-खांसी समेत कई खतरनाक बीमारियों हो जाएगी छुट्टी, जानिये इन सब्जियों के नाम

Health and Fitness News in Hindi: सर्दियों में खाये ये सब्जियां, अंदर से शरीर रहेगा गर्म, सर्दी-खांसी समेत कई खतरनाक बीमारियों हो जाएगी छुट्टी, जानिये इन सब्जियों के नाम आज हम आपको इस मौसम में मिलने वाली कुछ फायदेमंद सब्जियों के बारें में बताने जा रहे है। जिससे शरीर को एक नहीं हजारो फायदे होंगे।

Health and Fitness News in Hindi

ठंड में हरी सब्जियों की भरमार होती है। जिसमें से कुछ सब्जियां तो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। जिनसे शरीर को कई सारे फायदे होते हैं। साथ ही ठंड में कितना भी कुछ खा लो सब पच जाता है। तो यह मौसम सेहत बनाने के लिए बहुत अच्छा होता है। इस मौसम में होने वाली छोटी-मोटी बीमारियां जैसे सर्दी, जुखाम, खांसी और बुखार यह सब दूर भागेंगे। शरीर मजबूत हो जाएगा और चेहरा भी खिला-खिला दिखेगा। तो आइये आपको हम कुछ ऐसी सब्जियां बताते है।

यह भी पढ़े- इन 5 शक्तिशाली चीजों में छुपा जवानी का राज, रोजाना करें सेवन, शरीर का एक-एक हिस्सा बनेगा ताकतवर

सर्दियों में खाये ये 4 सब्जियां

  • सर्दियों में कई हरी सब्जियां मिलती हैं। जिनसे शरीर को अनगिनत फायदे होते हैं। जिनके बारे में हमें पता नहीं होता है। जिसमें से आपको बता दे की आजकल हरा मटर आसानी से मिलता है। जिसमें कई तरह के प्रोटीन, पोटेशियम, फाइबर और जिंक पाए जाते हैं। जिससे हमारे शरीर को विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। आपको बता दे कि यह सब्जी खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। वहीँ अर्थराइटिस की दिक्क्त को कम करता है। इसके अलावा भी यह शरीर को कई तरह से फायदे पहुँचाता है।
  • सर्दियों में गाजर भी मिलता है। जिसे खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। जिसमें बता दे की गाजर में बीटा-कैरोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा इससे खून की कमी भी पूरी होती है, और दिमाग भी सही रहता है। साथ ही यह इस मौसम में फैलने वाली बीमारियों से भी शरीर को बचाता है। इतना ही नहीं दिल का ख्याल भी रखता है।
  • ठंड में मूली भी आसानी से और सस्ते दामों में भी मिल जाती हैं। इसलिए ठंड में मूली के सेवन से विटामिन बी और विटामिन सी के साथ पोटेशियम भी अच्छी खासी मात्रा मिलती है। साथ ही बता दे कि मूली लीवर और किडनी को भी साफ रखता है। इस तरह मूली कोई मामूली सब्जी नहीं है। यह शरीर को कई फायदे देती है।
  • अब अंत में हम एक सुपर फूड सब्जी की बात करेंगे तो यह एक हरी सब्जी पालक है। पालक बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। आपको बता दे कि इसमें विटामिन, आयरन, मिनरल्स और कैल्शियम भर-भर के पाया जाता है, और ठंड में अच्छी पालक मिल जाती है। उसकी आप सब्जी बनाकर खा सकते हैं। उसका जूस निकाल कर पी सकते हैं। उसका सूप बनाकर पी सकते हैं। मतलब कई तरह से इसे खा सकते हैं। जिससे शरीर को फायदे-ही-फायदे होंगे।
  • Health And Fitness News In Hindi मे पाने के लिए https://vyapartalks.com/ पर जाए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *